फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कन्हई कॉलोनी में सीवर लाइन और सड़क पुनर्निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मुकेश शर्मा किया, मेयर भी रहीं उपस्थित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-24 स्थित कन्हई कॉलोनी में 24 इंच और 18 इंच सीवर लाइन तथा आरएमसी सड़क पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मेयर राजरानी मल्होत्रा, भाजपा नेता अनिल यादव मौजूद रहे। आंबेडकर चौपाल, कन्हई कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक और अन्य अतिथियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और सशक्त समाज के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सीवर लाइन बिछाने तथा आरएमसी एम-40 सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। इससे जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, स्वच्छता बेहतर होगी और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसे कन्हई कॉलोनी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर वार्ड-24 और गुरुग्राम के अन्य विकास कार्यों, जनसुविधाओं तथा स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से मिले सुझावों पर गंभीरता से काम करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गुरुग्राम में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें