फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशु देखरेख में दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नवजात शिशु को जन्म के पहले गोल्डन मिनट में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी की मदद मिले, इस विषय को लेकर रविवार को देशभर के बीस हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सा पेशेवरों को नवजात शिशु देखभाल का प्रशिक्षण दिया गया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान नेशनल नियो नेटल फोरम (एनएनएफ) इंडिया की प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान 2026 का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य देशभर में नवजात के जीवन की रक्षा करने का व्यापक प्रशिक्षण देकर नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा प्रणाली को मजबूत करना रहा। इसी उद्देश्य को लेकर रविवार को एनएनएफ इंडिया ने राष्ट्रव्यापी एनआरपी प्रशिक्षण दिवस का आयोजन किया। गुरुग्राम में यह कार्यक्रम सेक्टर-15 स्थित कृष्णा मेडी हेल्थकेयर संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत रविवार को एक ही दिन में देश के बीस हजार से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों को बेसिक नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम (एनआरपी) कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य देश में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) को कम करना था। डॉ. बलराज सिंह यादव ने कहा कि प्रसव एवं नवजात देखभाल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक है, क्योंकि जन्म के समय त्वरित एवं सही जीवन रक्षा प्रक्रिया से नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होता है तथा नवजात मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें