फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OP Chautala: पूर्व सीएम ओपी चौटाला गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, बुखार और पेट में संक्रमण की शिकायत

Wed, 05 Oct 2022 06:34 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, गुरुग्राम

सार

सूत्रों ने बताया कि चौटाला को मंगलवार रात भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। बुधवार शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अस्पताल जाकर चौटाला के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला को गुरुग्राम के मेदांता स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। सूत्रों ने बुधवार शाम यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि चौटाला को मंगलवार रात भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। बुधवार शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अस्पताल जाकर चौटाला के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

मनोहर लाल ने इनके अलावा यहां इलाज करा रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का भी हालचाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तबीयत बिगड़ने पर पिछले कुछ दिनों से यहां इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें