फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पूर्व ब्रिगेडियर के बेटे को गिरफ्तारी का भय दिखाकर ठगे 1.99 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने नारकोटिक अधिकारी बनकर पीड़ित को किया था कॉल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना क्षेत्र में मुंबई का नारकोटिक अधिकारी बनकर जालसाज ने पूर्व ब्रिगेडियर के बेटे को ठग लिया। जालसाज ने पीड़ित को गिरफ्तारी का भय दिखाकर 1.99 लाख रुपये ऐंठे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के हेरिटेज सिटी निवासी अक्षय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता दिवंगत एसके शर्मा पूर्व ब्रिगेडियर थे। पीड़ित के पास आठ जुलाई को स्काइप के माध्यम से एक व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को नारकोटिक अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने अक्षय शर्मा से कहा कि उसके नाम से एक पार्सल में कुछ प्रकार की ड्रग्स और संदिग्ध सामग्री है। इसके लिए उसने अक्षय शर्मा को डराया और धमकाते हुए उसके गिरफ्तारी वारंट जारी कराने की बात कही। गिरफ्तारी से बचने के लिए जालसाज ने अक्षय शर्मा को 1.99 लाख रुपये की पेमेंट करने को कहा। ऐसे में अक्षय शर्मा ने 1.99 लाख रुपये की पेमेंट जालसाज द्वारा बताए गए अकाउंट में भेज दी। बाद में अक्षय शर्मा को अपने साथ ठगी होने की एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें