फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 14 गोशालाओं को दिया गया 4.38 करोड़ का चारा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा गो-सेवा आयोग द्वारा जिले की 14 गोशालाओं को इस बार 4 करोड़ 38 लाख रुपये से भी अधिक की राशि चारा अनुदान के रूप में दी गई है। ये राशि स्थानीय विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा प्रबंधकों को दिए गए हैं। अकेले गुड़गाव की श्री गोशाला सभा में 78 लाख से अधिक रुपये की राशि स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा व गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूरन यादव लोहचब द्वारा वितरित किए गए।
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब जी ने बताया कि सभी गोशाला प्रबंधन समिति व प्रमुख समाज सेवियों को गोशालाओं के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। हरियाणा गोसेवा आयोग द्वारा पंजीकृत 14 गोशालाओं को इस तिमाही में कुल 4.30 करोड़ रुपये का चारा अनुदान वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में गो सरंक्षण के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें