गुरुग्राम। फ्लोरेंस क्रिकेट अकादमी और सेंचुरी ड्रीमर क्रिकेट अकादमी के बीच टेस्ट मैच खेला गया। जिसमें फ्लोरेंस अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंचुरी ड्रीमर अकादमी की टीम को 81 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्लोरेंस अकादमी की टीम ने 44.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 290 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से पियापिर ने शानदार 124 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं अंकित ने 45 और आशेर ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रवेश और आयुष्मान ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरी ड्रीमर अकादमी की टीम 210 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से वर्नित ने 50 रन, सात्विक ने 40 रन, पार्थ ने 25 रन और ईश्वर ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में आनंद और भार्गव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विराज और अंकित ने एक-एक विकेट लिया।