संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्पोर्ट्सक्यूब के मैदान पर शुक्रवार को स्पोर्ट्सक्यूब क्रिकेट अकादमी और मानव रचना क्रिकेट अकादमी के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्सक्यूब अकादमी की टीम ने मानव रचना की टीम के 23 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्पोर्ट्सक्यूब अकादमी की टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानव रचना अकादमी की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।
स्पोर्ट्सक्यूब अकादमी की ओर से बिराज ने 41 रन और यश ने 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रथम ने 3 विकेट और आर्यन ने 2 विकेट लिए। मानव रचना अकादमी की ओर से युग ने 25 रन और पार्थ ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में विहान ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच बिराज को चुना गया।