फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लघु सचिवालयों पर खर्च होंगे पांच करोड़ 87 लाख रुपये

Wed, 30 Jul 2025 11:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। लघु सचिवालय नूंह व फिरोजपुर झिरका की मरम्मत व टूट फूट तथा रंग रोगन पर लोक निर्माण विभाग पांच करोड़ 87 लाख 30 हजार रुपये खर्च करेगा। दोनों लघु सचिवालयों की दशा सुधारने के लिए विभाग की तरफ से भेजे गए प्रपोजल को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर जारी कर दिया है। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में दोनों लघु सचिवालयों की हालत सुधरी नजर आएगी।



बता दें कि जिला स्तर को लघु सचिवालय 2014 में करोड़ों रुपये खर्च बनाया गया था, जबकि फिरोजपुर झिरका में लघु सचिवालय 2008-09 में लाखों की लागत से बना था। नूंह के लघु सचिवालय में जिले स्तर के सभी बड़े अधिकारी बैठते हैं, यहां पर तीनों फ्लोर पर बने शौचालयों की हालत दयनीय है। कई स्थानों से टाइल भी टूटी हैं, कमोबेश यही स्थिति फिरोजपुर झिरका के लघु सचिवालय की है। दोनों सचिवालय जब से बने हैं, इनकी मेजर स्तर पर कोई मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। जिसे लेकर रखरखाव टूटे व मरम्मत का जिम्मा सड़क एवं लोक निर्माण विभाग का है। लोनिवि की तरफ से दोनों सचिवालयों में मेजर व छोटी-छोटी कमियों को पूरा करने के लिए ऐस्टीमेट बनाकर चंडीगढ़ से भेजा था। जिसकी बीतों दिनों प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नूंह लघु सचिवालय के मरम्मत पर चार करोड़, नौ लाख आठ हजार रुपये खर्च होंगे, जबकि फिरोजपुर झिरका के लघु सचिवालय पर एक करोड़ 68 लाख 22 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। खर्च होने वाली राशि से हो रही टूट-फूट के अलावा रंग रोगन तथा छोटी मोटी सभी कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा दोनों लघु सचिवालय के खराब पड़े शौचालयों को दुरुस्त किया जाना है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



प्रशासनिक स्वीकृति के बाद टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही दोनों लघु सचिवालयों में जो कमी हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। जब से यह सचिवालय बने हैं तब से आज तक उनकी मेजर रिपेयर नहीं हुई है

- आस मोहम्मद, एसडीओ सड़क एवं लोकनिर्माण नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें