फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जखोकर में जोहड़ में मरी हजारों मछलियां, किसान को लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोकर में जोहड़ में मरी हजारों मछलियां, किसान को लाखों का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। जखोकर गांव में स्थित पंचायती जोहड़ में अज्ञात कारणों से हजारों मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जोहड़ में जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिससे यह घटना हुई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पीड़ित किसान इसाक के मुताबिक चार दिन पहले ही जोहड़ में नई मछलियां छोड़ी गई थीं। रविवार सुबह जब वह रोजाना की तरह मछलियों की स्थिति देखने पहुंचा, तो पानी में तैरती हजारों मृत मछलियों का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गया। किसान ने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से इस जोहड़ में मछली पालन कर रहा है, लेकिन इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। मछलियों के मरने से उसे लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन पानी की कराए जांच
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी जोहड़ के पास इकट्ठा हो गए। कई ग्रामीणों का कहना था कि पानी से तेज बदबू आ रही है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत पानी की जांच कराने और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान की आर्थिक मदद करने की भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि किसान की आजीविका का मुख्य साधन मछली पालन है और इस घटना से उसका पूरा साल का परिश्रम बेकार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें