फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तीन दिन और बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बादशाहपुर। अलग-अलग दौर की हुई बैठक में कोई ठोस नतीजा न निकलने के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल को बृहस्पतिवार तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सोमवार को छठे दिन भी सेक्टर-29 स्थित दमकल स्टेशन पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संध हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता दमकल कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान साहुन खान और संचालन सुनील कुमार ने किया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि बृहस्पतिवार को दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में तीन घंटे कार्य बंद करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। पुलिस की तर्ज पर सभी दमकल कर्मियों को 5000 रुपये प्रति माह जोखिम भत्ता दिया जाए। वहीं, 2268 सेक्शन पदों पर सभी कच्चे कर्मचारियों को मर्ज करके समान काम समान वेतन दिया जाए। 2 साल की पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए, वर्दी व धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाए, पुरानी पेंशन व 2006 से पहले वाली एक्स एग्रेसिया पॉलिसी बहाल की जाए, उदारीकरण व निजीकरण की नितियों पर रोक लगाकर विभागों का विस्तार करके जनता को सस्ती दर पर शिक्षा, स्वास्थ, सफाई, बिजली, पानी व परिवहन की व्यवस्था को ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें