फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुकान में लगी आग, करोड़ों की शराब जलकर स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर सिटी में गोल्फ कोर्स रोड के निकट एक शराब की दुकान में आग लगने से करोड़ों रुपये की शराब जल कर स्वाहा हो गई। शराब होने की वजह से भड़की आग इतनी भीषण थी कि लोहे के गर्डर भी आग से पिघलकर तिरछे हो गए। गनीमत यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच पूरी दुकान जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

फायर अधिकारी के अनुसार दमकल विभाग को रविवार की सुबह नौ बजे सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स रोड के निकट एक शराब की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही करीब 15 मिनट में ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की मशक्कत में जुट गई। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि शराब की दुकान से 20 से 30 फुट तक लपटें दिखाई दे रही थी। दुकान में शराब होने के चलते आग और तेजी से भड़कने लगी। वहीं कई किलोमीटर तक धुआं फैल गया। हालांकि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। दो घंटे में ही शराब की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। दुकान में जली शराब की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें