फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित किंगडम आफ ड्रीम्स (केओडी) की कल्चर गैलरी में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई, जिसमें वहां मौजूद फर्नीचर और सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। 200 करोड़ से अधिक रुपया बकाया होने पर हुडा ने इसे सील कर दिया था। इसे बेचकर पैसे की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। ऐसे में आग के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फायर विभाग की रिपोर्ट इस जांच में काफी मायने रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 29 स्थित किंगडम आफ ड्रीम्स (केओडी) पर्यटन का केन्द्र रहा है और बड़ी संख्या में लोग यहां पर आते थे। इस ओपेरा थिएटर में पेरिस, अमेरिका और इंग्लैंड समेत यूरोपीय देशों की झलक देखने को मिलती थी। इसमें थीम पार्क भी है, जो 6 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैला हुआ है। लेकिन पिछले कई सालों से यह बंद पड़ा है। यहां केवल गार्ड तैनात रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह केओडी की कल्चर गैलरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में वहां रखा सामान आग की चपेट में आकर जलने लगा। सुबह पौने सात बजे फायर ब्रिगेड की टीम को धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद फायर की टीम मौके पर पहुंची। यहां थर्माकोल और फर्नीचर रखा हुआ है, ऐसे में यहां आग बुझाने में थोड़ी दिक्कत हुई थी। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। फायर अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि यहां बिजली भी बंद है, ऐसे में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें