फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 677 पेटियां अवैध शराब से भरे ट्रक को नूंह सीआईए ने चालक सहित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बिल्टी के माध्यम से पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
विज्ञापन

अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये, मूंगफली और चावल की बोरियों के बीच छिपा रखी थीं पेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह अपराध जांच शाखा की टीम ने दिल्ली-अलवर रोड पर नूंह पुलिस लाइन के पास सूचना के आधार पर अवैध शराब से भरे एक ट्रक और उसके चालक को पकड़ा है। ट्रक में अवैध शराब की 677 पेटियां चावल और मूंगफली की बोरियों के बीच छिपाकर लुधियाना पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। फर्जी बिल्टी के आधार पर ले जाई जा रही शराब की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी चालक की पहचान बाड़मेर जिले चाशर सेतरऊ निवासी मूलाराम के रूप में हुई है। नूंह सदर थाना पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम सीआईए नूंह की एक टीम गश्त के दौरान नूंह-सोहना मार्ग पुलिस लाइन के नजदीक मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि अवैध शराब की 677 पेटियों से भरा ट्रक दिल्ली-अलवर मार्ग पर नूंह पुलिस लाइन से गुजरेगा। शराब मूंगफली और चावल की बोरियों में छिपाकर लुधियाना से गुजरात ले जाई जा रही है। टीम ने पुलिस लाइन के पास नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद सोहना की ओर से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। चालक ने पुलिस को सामने देख भागने का प्रयास किया लेकिन उसे दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब की अलग-अलग मार्का की 677 पेटियां मिलीं। जिनमें 8,124 शराब की बोतलें थीं। बरामद शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि वाहन मालिक जोधपुर निवासी कमलेश की मिलीभगत से फर्जी बिल बिल्टी तैयार कर यह किया जा रहा था।
विज्ञापन

फोटो: पुलिस गिरफ्त में अवैध शराब की ट्रक का चालक मूलाराम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें