फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10 झुग्गियाें में लगी आग, दमकल की टीमों ने एक घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
खांडसा खत्ते में लगी आग
विज्ञापन
कोई हताहत नहीं, घाटा गांव स्थित बंजारा मार्केट के पास बृहस्पतिवार दोपहर में लगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। घाटा गांव स्थित बंजारा मार्केट के पास झुग्गियों में बृहस्पतिवार की दोपहर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां माैके पर भेजी गई। दमकल की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, झुग्गियों में रखा काफी सामान जल गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब 3:45 बजे अज्ञात कारणों से बंजारा मार्केट के पास झुग्गियों में आग लग गई। झुग्गियों में रहने वालों परिवारों व आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं किया जा सका। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन को झुग्गियों में आग लगने की सूचना दी गई जिसके बाद तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना में झुग्गियों में रखा सामान जल गया। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से सब अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें