फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना चौक के पास एक्सिस बैंक की शाखा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो एसी, फोटोस्टेट मशीन सहित अन्य सामान को नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना चौक के पास एक्सिस बैंक की शाखा में रविवार की अल सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही भीमनगर फायर स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। इस घटना में दो एसी, फोटो स्टेट मशीन सहित अन्य सामान को नुकसान हुआ है।
भीमनगर फायर स्टेशन से अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि रविवार की अल सुबह 2.58 बजे सोहना चौक के पास एक्सिस बैंक की शाखा में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत एक गाड़ी को माैके पर रवाना किया। दमकल विभाग की टीम ने बैंक का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पानी का झिड़काव करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सिस बैंक परिसर में आग लगने की जानकारी मिलते ही शाखा के कर्मी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो एसी, फोटोस्टेट मशीन, कुछ कुर्सियां व मेज को आग से नुकसान पहुंचा है। बैंक शाखा में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिस कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। रविवार को छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहता है। सोमवार को बैंक शाखा खुलने के बाद अधिकारियों और स्टाफ द्वारा आकलन के बाद ही आग लगने से हुए नुकसान का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें