फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएनजी लाइन का काम तेज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों मे कहा- हरियाणा गैस एजेंसी के अलावा दूसरी कंपनियों को भी मिले मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास नई गुरुग्राम की सोसाइटियों के निवासियों ने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन बिछाने के काम में देरी पर चिंता जताई है। अधिकांश सोसाइटियों में अभी भी घरेलू गैस के लिए सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा है। निवासियों का कहना है कि शहर में पीएनजी लाइन बिछाने का जिम्मा हरियाणा सिटी गैस को दिया गया है, लेकिन कंपनी का काम बहुत धीमा है। निवासियों ने सरकार से मांग की है कि या तो कंपनी को काम तेज करने के लिए कहा जाए या इस क्षेत्र में किसी और कंपनी को मौका दिया जाए।

द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव डेवलपमेंट एसोसिएशन के सह-संयोजक सुनील सरीन ने बताया कि सेक्टर 99, 100, 101 और 102 जैसे क्षेत्रों में केवल हरियाणा सिटी गैस ही पीएनजी सप्लाई के लिए अधिकृत है, और कंपनी इस एकाधिकार का फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा कि पीएनजी लाइन बिछाने का काम बहुत धीमा है। बीपीटीपी एम्स्टोरिया के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुमेर सिंह और अन्य आरडब्ल्यूए अध्यक्षों ने बताया कि पीएनजी लाइन से सोसाइटियों में रहने वालों को काफी आसानी होगी और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


इन सोसाइटियों में पीएनजी लाइन हैं
इनमें सेक्टर-104 की ट्रायंफ, सेक्टर-109 की एटीएस ककून, सेक्टर-103 में इंडिया बुल्स सेंट्रम पार्क, सेक्टर-110 में इंडिया बुल्स एग्निमा, सेक्टर-109 में कैलेडिम और एटीएस टर्मलीन, सेक्टर-102 में हेरिटेज मैक्स शामिल हैं।

इन पर चल रहा है काम
सेक्टर-102 के इंपीरियल गार्डन, सत्या हर्मिटेज, सेक्टर-104 में पुरी एमराल्ड बे, सेक्टर-109 में चिंटेल्स सेरेनिटी, सेक्टर-108 में एक्सपीरियन हार्ट सांग और सेक्टर-109 में रहेजा अर्थवा शामिल है।
विज्ञापन


इनमें नहीं है पीएनजी लाइन
सेक्टर-102 ए स्थित अडानी ओएस्टर, सेक्टर-102 स्थित एमस्टोरिया, सेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू, सेक्टर-104 स्थित हीरो होम्स, सेक्टर-102 स्थित आरओएफ आनंदा, सेक्टर-102 स्थित जॉय विले, सेक्टर-102 स्थित एम्मार ग्रींस, सेक्टर-112 स्थित जारा रोसा, सेक्टर-103 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल ग्रैंड आईवीए, सेक्टर-107 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा, सेक्टर-37 डी स्थित सिग्नेचर ग्लोबल लो राइज और सेक्टर-104 स्थित गोदरेज समिट सोसाइटी में पीएनजी लाइन नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें