फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में फ्रीज रिपेयर की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


सोहना में फ्रीज रिपेयर की दुकान में लगी आग
- फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में बुधवार की देर शाम को फ्रीज रिपेयरिंग की एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। बंद दुकान में आग लगी थी। लोगों ने जब दुकान से धुआं निकलता देखा तो दुकान मालिक व फायर विभाग को कॉल करके सूचना दी। दुकान में आग लगने के कारण का पता नहीं लगा है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे चिल्ड पॉइंट स्थित कर्ण रेफ्रिजरेशन दुकान में अचानक आग लग गई। उक्त दुकान में फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि की रिपेयर का काम होता है। जिसको कर्ण सैनी संचालित करता है। दुकान मालिक ने अपनी दुकान की शाम को बंद किया था और अपने घर चला गया था। दुकान के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड विभाग को दी, जिसके बाद दुकान में लगी आग को बुझाया गया। वहीं, दुकानदार कर्ण सैनी ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर विभाग के अधिकारी जयवीर भड़ाना ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है। आग के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। संभावना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें