फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ियां चलाने पर पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। वीडियो में एक गाड़ी स्कॉर्पियो-एन के पंजीकरण नंबर पर चालक की पहचान का करने का प्रयास किया जा रहा है। चालक को जांच में शामिल करके अन्य गाड़ियों के बारे में पता चल सकेगा।
धनकोट पुलिस चौकी के एएसआई की ने राजेंद्रा पार्क थाने में दी शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में सेक्टर-102 में द्वारका एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां तेज रफ्तार व लापरवाही से चल रहीं थीं। इससे एक्सप्रेसवे पर चल रहे अन्य वाहनों के टकराने से हादसे का खतरा बना हुआ था। इंस्टाग्राम आईडी पर द्वारका एक्सप्रेसवे व यूईआर-2 पर गाड़ियों को तेज रफ्तार व लापरवाहन से काफी संख्या में वाहन चलाने की कई रील अपलोड गई हैं। इससे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियों के नंबरों की पहचान करके मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे और पता किया जाएगा कि रील बनाते समय इन वाहनों को कौन चला रहे थे। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें