फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ अंडरपास में तीन वाहनों को टक्कर मारने का मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ क्षेत्र में गोल्फ कोर्स रोड के अंडरपास में 30 अक्तूबर की देर रात तेज रफ्तार के कारण तीन वाहनों में टक्कर के मामले में सुशांतलोक थाना पुलिस ने रविवार को वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया था। किसी ने भी पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं दी है। डीसीपी ईस्ट संदीप मलिक ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस वाहन संख्या के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन


यह घटना 30 अक्तूबर की रात करीब एक बजे की है। गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड से डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र में वाहन तेज रफ्तार में चल रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद एक कैब पलटते हुए काफी दूर तक घिसटती गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें