फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रंजिश में टक्कर मारकर युवक के अपहरण का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-5 मार्केट में 17 जुलाई को रंजिश के चलते गाड़ी से टक्कर मारने, मारपीट करने और युवक का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष नगर निवासी विक्की उर्फ मैकल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह कपड़े प्रेस करने का काम करता है। 17 जुलाई की सुबह करीब चार बजे वह शीतला कॉलोनी में गाड़ी की सफाई करने जा रहा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार ने पीछे से उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद कार से चार युवक बाहर आए और लोहे की रॉड व डंडों से उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपी उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में उसका मोबाइल फोन छीन लिया और बाद में उसे नहर के पास फेंककर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विक्की उर्फ मैकल के खिलाफ गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत चार मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें