जिला स्तरीय तोंग इल मूडू प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आशीष चौधरी। प्रशिक्षक
गुरुग्राम। आरआर स्पोर्ट्स अकादमी और एचआर पब्लिक स्कूल, शीतला कॉलोनी में रविवार को जिला स्तरीय तोंग इल मू डू प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों और निजी अकादमियों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते।
40 किलोग्राम भार वर्ग में अवनी चौधरी ने रजत और 32 किलोग्राम में पिहू ने स्वर्ण पदक जीता। 44 किलोग्राम भार वर्ग में भूमि जांगहु ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आशीष चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी अपने नाम किया। प्रशिक्षक महिंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी 23 अगस्त को गुरुग्राम जूडो अकादमी, दौलताबाद में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। संवाद