त्योहारों के लिए बुटिक पर एडवांस बुकिंग शुरू, अच्छी आमदनी की बढ़ी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ ही बुटिकों पर रौनक लौट आई है। नवरात्र, दशहरा और करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने पारंपरिक सूट, साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि, आम दिनों में ऑनलाइन और रेडीमेड कपड़ों के चलन से बुटिक व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, लेकिन हल्के व आकर्षक रंगों के नए ट्रेंड के साथ इस फेस्टिव और वेडिंग सीजन में बुटिक संचालकों को बंपर आमदनी की उम्मीद है।
-
डिजाइन वाले कपड़ों में लग जाता है समय
त्योहारों पर महिलाएं अपनी पसंद के डिजाइन तैयार करवाना चाहती हैं, इसलिए पहले से ऑर्डर लेना जरूरी हो जाता है। - रंजीता, बुटिक संचालक
आज कल पहले की तरह लाल, गुलाबी जैसे रंगों के कपड़े कम आ रहे हैं, ज्यादा लोग हल्के रंग के कपड़े बनवा रहे हैं। - रेनू शाह, बुटिक संचालक
त्योहार और शादी के सीजन में ऑर्डर बढ़ने से कामकाज में तेजी आती है। डिजाइन वाले कपड़े तैयार करने में अधिक समय लगता है। - विनीता, बुटिक संचालक
रेनु शाह, महिलाओं वाली खबर के लिए
रेनु शाह, महिलाओं वाली खबर के लिए