फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सीमा पर फेंसिंग और किलेबंदी करना अमानवीय

विज्ञापन
लघु सचिवालय के सामने राजीव चौक पर कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हु? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। किसान आंदोलन पर सरकार के रुख को लेकर जिले के किसानों में रोष बढ़ने लगा है। इसी के साथ धरने में किसानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के गुरुग्राम जिले के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि दिल्ली की सीमा पर जिस तरीके से फेंसिंग और किलेबंदी की गई है, वह अमानवीय है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि दिल्ली की सीमा पर पाकिस्तान की सीमा जैसे हालात पैदा कर दिए गए हैं। किसानों के दिल्ली में प्रवेश को रोकने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानून कहीं से भी किसानों के हित में नही हैं और इन्हें कृषि सुधार कानून कहना गलत होगा। सिर्फ व्यापारियों व उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह के कानून को लाया गया है।
चक्काजाम के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा
किसानों ने कहा कि इन विधेयकों से न सिर्फ गांव का किसान बल्कि शहरों में रहने वाला आम आदमी प्रभावित होगा। शनिवार को घोषित चक्का जाम का संयुक्त किसान मोर्चा ने पुरजोर समर्थन किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान पिछले एक माह से भी ज्यादा समय से राजीव चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जब तक तीनों काले कानून रद्द नहीं हो जाते, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि, किसानों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन की बात कही है। शुक्रवार को धरने में मोर्चा के अध्यक्ष संतोख सिंह, राव कमलबीर सिंह, पूर्व सरपंच बीर सिंह, रवि आजाद, राजकुमार सांगवान, फूल कुमार समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें