फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फाजिलवास को गंदे पानी से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर नगर निगम जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया, ग्रामीणों को जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन

नंबर गेम - 4.80 करोड़ रुपये से बनेगा एसटीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से फाजिलवास गांव के लोगों को जल्द ही गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने वाली है। निगम की ओर से गांव में दो एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। इस योजना पर करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से इसके लिए योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

गांव में गंदे पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। कई जगह नालियों और नालों का गंदा पानी सड़कों और गलियों में बहता रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, गांव के पास मार्केट वाले इलाके में बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। यहां बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहता है। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


निगम की तरफ से सीवरलाइन डालकर इसके जरिये घरों और दूसरी जगहों से निकलने वाले गंदे पानी को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। यहां पानी को साफ किया जाएगा। इसके बाद शोधित पानी का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। साफ किए गए पानी को हरित क्षेत्र यानी पार्क और पौधों की सिंचाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पानी की बचत भी होगी। एसटीपी बनने से गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-
फाजिलवास गांव में दो एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। - मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें