फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड पुलिया-नाले का निर्माण पूरा, यातायात बहाल

विज्ञापन
ओल्ड दिल्ली रोड पर सड़क निर्माण कार्य हुआ पूरा। स्त्रोत- जीएमडीए
विज्ञापन
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। पालम विहार चौक के पास पुलिया और नाले का निर्माण पूरा हो गया है। इसके बाद सड़क पर आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) यह निर्माण 23 अक्तूबर से करा रहा था। निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बुधवार को यातायात बहाल होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिया में दो बैरल से बढ़ाकर तीन कर दिए गए हैं। इससे मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-1) की बरसाती पानी निकासी क्षमता बढ़ेगी। नाले के अंदर से यूटिलिटी भी बाहर स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें