फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर बदले फास्टैग रीडर, आज से नकद की होगी एक लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर टोल प्रबंधन ने 15 फास्टैग रीडर बदल दिए हैं। शुक्रवार देर रात से टोल प्लाजा को पूरी तरह से फास्टैग सक्षम कर दिया जाएगा। नए रीडर लगने से वाहनों पर लगे फास्टैग रीड करने में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

खेड़कीदौला टोल पर वाहनों के फास्टैग स्कैन होने में दिक्कत आ रही थी। टैग स्कैन न होने के कारण कई बार वाहनों की लंबी लाइन लग जाती थी। मजबूरन टोलकर्मियों को मैनुअल तरीके से टैग स्कैन कराना पड़ता था। टैग स्कैन करने में लगने वाले समय के कारण यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। उधर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार देर रात से टोल प्लाजा को पूरी तरह से फास्टैग सक्षम करने के निर्देश दिए हैं।
टोल प्लाजा के दोनों ओर एक-एक लेन ही नकद टोल लेने के लिए छोड़ी जानी है। टोल प्लाजा को फास्टैग समर्पित किए जाने के ट्रायल के दौरान लगे जाम से सबक लेते हुए टोल प्रबंधन ने पहले ही फास्टैग स्कैनर को बदल दिया है।
विज्ञापन

टोल वसूलने वाली कंपनी एमसीईपीएल के सीईओ एस रघुरमन ने बताया कि वाहनों पर लगे फास्टैग को रीडर सही प्रकार से स्कैन नहीं कर पा रहा था। इसलिए 15 रीडर बदले गए हैं। शनिवार तक शेष रीडर भी बदल दिए जाएंगे। अब केवल उन्हीं वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है जिनके फास्टैग की गुणवत्ता कमजोर है अथवा जिसमें बैलेंस ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें