फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में फर्रुखनगर की छात्राएं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर।
सरकारी विद्यालयों में आयोजित ब्लॉकस्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया था। यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर की 48 छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। राजनीतिक विज्ञान की प्रवक्ता भारती शर्मा ने छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया और उनके विषयों के मुताबिक उन्हें ढालने में मदद की।
निगरानी टीम में आरके वत्स (डाइट गुरुग्राम), पूनम (प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान), अश्वनी (प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने बच्चों के रोल को बारीकी से परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया, जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक फर्रुखनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के स्टाफ ने भारती शर्मा और छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम के साथ एक उत्साहपूर्ण मार्च का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें