फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोला हत्याकांड: सागर की हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन, पटौदी-कुलाना रोड को किया जाम

Fri, 07 Aug 2026 12:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Karola Murder Case in Gurugram: गुरुग्राम में 25 वर्षीय सागर की हत्या के बाद परिवार और ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने पटौदी-कुलाना मार्ग को जाम कर दिया है। 
विज्ञापन
करोला हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखनगर खंड के कारोला गांव में एक सनसनीखेज सागर की हत्या मामले में गुस्साए परिवार और ग्रामीणों ने पटौदी-कुलाना मार्ग पर खंडेवला मोड के पास जाम लगा दिया है।  25 वर्षीय युवक सागर की गोली और फरसे से मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना बृहस्पतिवार, 6 अगस्त 2026 की शाम लगभग पांच बजे घटित हुई। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



 

ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
सागर की हत्या के बाद परिवार व ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। उन्होंने पटौदी-कुलाना मार्ग पर खंडेवला मोड़ के पास जाम लगा दिया। यह विरोध प्रदर्शन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। आरोप है कि मछेंद्र पहलवान पक्ष के कई युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक सागर बेंगलुरु में रहता था। 

सागर के परिवार का मछेंद्र पहलवान के परिवार के साथ पहले झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े की सूचना पर सागर बेंगलुरु से वापस आया था। हमलावरों ने सागर और उसके परिवार पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने तेजधार फरसे और गोली का इस्तेमाल किया, जिससे सागर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दो परिवरों के बीच पुरानी रंजीश
कारोला गांव में दो परिवारों के बीच पहले से ही तनाव था। सागर के परिवार और मछेंद्र पहलवान के परिवार के बीच 4 अगस्त 2026 को एक बड़ा झगड़ा हुआ था। इस विवाद के बाद सागर को बेंगलुरु से वापस लौटना पड़ा। वह झगड़े की खबर सुनकर 6 अगस्त 2026 को ही गांव पहुंचा था। सागर को शायद अपनी जान के खतरे का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें