फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध रूप से गर्भपात किट बेचती फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति पार्क में स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी क्लीनिक का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

10वीं पास है फर्जी महिला डॉक्टर, पहले दाई का करती थी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ज्योति पार्क में स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी क्लीनिक का भंडाफोड़ किया है। क्लीनिक में फर्जी महिला डॉक्टर 1,500 रुपये में गर्भपात की किट बेचती थी। महिला ने सिर्फ 10 वीं कक्षा पास की हुई है। क्लीनिक चलाने से पहले वह दाई का काम करती थी। टीम ने क्लीनिक पर रेड करने के बाद इसकी सूचना न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल टर्मिनेशन आफ प्रेग्नेंसी एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार हुई महिला की पहचान कुसुम टुटेजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मेडिकल अधिकारी डाॅ. हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ज्योति पार्क में गीता आश्रम के पास ओम क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात की किट बेची जा रही है। सूचना मिलने पर टीम गठित कर एक गर्भवती महिला को गर्भपात की किट लेने के लिए भेज दिया। गर्भवती महिला ने आरोपी से गर्भपात की दवाई मांगी। आरोपी महिला ने 1,500 रुपये में गर्भपात की दवाई दे दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिर्फ 10वीं पास है। टीम ने क्लीनिक में रखे दस्तावेज व दवाइयों को जब्त कर लिया। इसके बाद इसकी सूचना टीम ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें