फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोटला झील में डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला झील में डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

- मरने वालों में दो सगे भाई, झील पर सैर करने के लिए गए थे, नाव में सवार होकर झील में जा पहुंचे
- चार की मौके पर मौत, घटना से पूरे गांव में पसरा रहा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। जिले के कोटला गांव स्थित झील में मंगलवार को नाव डूबने से उसमें सवार युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई थे। घटना के बाद से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 3 बजे मुस्ताक (23) पुत्र बसरू, यासीर (15) पुत्र जमशेद, साकिब (17), साहिल (15) पुत्र इकबाल निवासी गांव आंकेड़ा और नजाकत (19) पुत्र जैकम गांव सिंगलहेड़ी कोटला झील देखने पहुंचे। इस दौरान झील के पास रखी एक नाव में पांचों बैठ गए और झील में सैर करने लग गए। इस दौरान नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। नाव पलटने से पांचों झील में गिर गए। इस बीच किसी तरह तैरते हुए यासीर तो बाहर निकल आया। लेकिन अन्य चारों को तैरना न आने के कारण झील में डूबने लगे। यासीर ने बाहर आते ही शोर मचाया तो कुछ दूरी पर मछली पकड़ रहे आंकेड़ा गांव के हप्पू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के लोगों को फोन कर सूचना दी और डूबे हुए युवकों को बचाने झील में उतर गए। इस दौरान दो युवाओ को किसी तरह हप्पू ने बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अन्य दो को युवकों भी झील से निकाल लिया। इस दौरान ग्रामीण उन्हें मेडिकल कॉलेज नल्हड़ लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चारों को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी ले जाया गया। इस मामले में सदर थाना नूंह पुलिस की ओर से 174 की कार्यवाही करते हुए देर शाम चारों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। दर्दनाक हादसे के बाद आकेड़ा गांव में पूरी तरह से मातम छा गया। हर किसी की जुबान पर इन युवाओं के इस दुखद हादसे का जिक्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें