फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने करने वाले कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया है। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे गलेरिया मार्केट के पीछे स्थित गेस्ट हाउस के बेसमेंट में छापा मारकर पुलिस ने 23 लड़कों व 5 लड़कियों को पकड़ा। 4 घंटे कार्रवाई के बाद पुलिस ने 25 लड़के-लड़कियों को पूछताछ कर छोड़ दिया, जबकि सरगना समेत 4 लड़कों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मौके से एक सीपीयू जब्त किया गया है, जिसका डाटा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट से मिली जानकारी के बाद बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-29 थाना पुलिस ने गलेरिया मार्केट के पीछे एशियन गेस्ट हाउस के बेसमेंट में टेक सपोर्ट नाम से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा। पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक मनु सिंह तंवर से पंजीकरण प्रमाण-पत्र समेत अन्य दस्तावेज मांगे, जो वे दिखा नहीं पाए। जांच में खुलासा हुआ कि कॉल सेंटर कर्मी अमेरिकी नागरिकों के कंप्यूटर पर पॉपअप के जरिए तकनीकी दिक्कत दिखाते। इसके बाद उन्हें कॉल कर मदद का झांसा देते और मदद के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी गिफ्ट कार्ड के जरिये पेमेंट लेते और फिर उसे बैंक खाते में ट्रांसफर कर देते थे।
पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक भिवानी के तिगडना निवासी मनु सिंह तंवर, उत्तराखंड के नैनीताल निवासी अरुण सिंह, भिवानी की भारत नगर कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र सिंह और चरखी दादरी निवासी पंकज यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाकर छोड़ा गया है। पुलिस चारों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है। एक हफ्ते के भीतर शहर में ठगी का दूसरा कॉल सेंटर पकड़ा गया है। इसके अलावा, कुछ दिन पहले भी सुशांत लोक स्थित रिहायशी मकान में चल रहे कॉल सेंटर को पकड़ा गया था। पुलिस गेस्ट हाउस मालिक से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें