फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विहार में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। करीब पखवाड़े भर के अंतराल के बाद गुरुग्राम पुलिस ने एक बार फिर से फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। उक्त कॉल सेंटर एमजी रोड के नजदीक सरस्वती विहार में स्थित एक बिल्डिंग में चल रहा था। पुलिस ने मौके से कॉल सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर उनसे ठगी की जाती थी।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से साइबर क्राइम को दी गई शिकायत के मुताबिक, सूचना मिली थी कि एमजी रोड के नजदीक स्वामी विवेकानंद ब्लॉक सरस्वती विहार में स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इस पर पुलिस उपायुक्त (हेड ऑफिस) से सर्च वारंट लेकर पुलिस की टीम ने उक्त मकान के द्वितीय तल पर छापेमारी की। यहां पर तीन कमरो में 5 युवक व 5 युवतियां हेडफोन लगाकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। इनके लैपटॉप के स्क्रीन पर लाइव कॉल्स चल रही थीं, जिसकी जानकारी स्टिकी नोट्स पर लिखी जा रही थीं। पुलिस ने युवकों से कॉल सेंटर के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। पूछताछ के दौरान लड़कों ने बताया कि वह अमेजन कंपनी के कर्मचारी बनकर टेक्सपोर्ट के नाम पर अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करते हैं।
इस दौरान पुलिस को कॉल सेंटर संचालक सम्राट चौधरी व अंकित चौधरी भी मौके पर ही मिल गए। पुलिस ने उनसे इस बारे में बारीकी से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने बताया कि वह महलत नासिर व अन्य के साथ मिलकर अवैध रूप से काल सेंटर चला रहे हैं। वह अमेजन कंपनी के कर्मचारी बनकर अमेरिकी नागरिकों को टेक्सपोर्ट सर्विस देने के नाम पर ठगते हैं। पुलिस ने मौके से कई लैपटॉप समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें