फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिसार पुलिस की कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना । हिसार में एक अधिवक्ता के साथ कथित दुराचार और मारपीट के मामले को लेकर पुन्हाना बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। बार एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे विधिक प्रक्रिया और अधिवक्ताओं की गरिमा के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बार एसोसिएशन पुन्हाना की बैठक में कहा गया कि जिला बार एसोसिएशन हिसार के सदस्य अधिवक्ता तरुण गोयल के साथ 17 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे पुलिस द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि उन्हें एफआईआर में नामित न होने के बावजूद उनके निवास से उठाया गया। इस दौरान सीआईए इंस्पेक्टर पवन कुमार सहित 25-30 पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा उनके साथ और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि बाद में अधिवक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया और 18 अप्रैल को जमानत पर रिहा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में हिसार पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हारून खान ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो बार एसोसिएशन आगे आंदोलन करने को बाध्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें