गुरुग्राम। बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर फॉल्ट आने के कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान डीएलएफ फेज-2 में खंभे पर धमाका हुआ जिसके बाद शॉर्ट सर्किट के साथ खंभे से तार टूटकर नीचे गिर गए।
हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी संदीप ने बताया कि शाम करीब चार बजे एन ब्लॉक में एक खंभे पर जोरदार धमाका हुआ और तार टूटकर गिर गए। डीएचबीवीएन के सर्कल वन के कार्यकारी अभियंता मनोज यादव ने बताया कि बारिश के दौरान ब्रेक डाउन होता है। जहां भी कोई दिक्कत होगी, उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। संवाद