फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 350 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मौसम में बदलाव के साथ ही क्षेत्र में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक होने से लोगों को जुकाम और गले में खराश की परेशानी हो रही है। मानेसर के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन


मानेसर के नखडौला, कासन और भांगरौला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को 350 मरीजों की जांच की गई। इन केंद्रों पर खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को डॉक्टरों की ओर से जांच में तेजी लाई जा रही हैं। भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अजीतेश ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें