फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल स्कूल का दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्केटिंग व एथलेटिक्स में जीते कई पदक, विद्यार्थियों ने बढ़ाया स्कूल का मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुग्राम रोलर स्केटिंग क्लब द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता शनिवार को विबग्योर हाई स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्केटिंग और एथलेटिक्स दोनों ही वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। स्केटिंग प्रतियोगिता में गरव और अफसाना ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सूर्यकांत, हार्दिक, लक्ष्य और गौरव ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


वहीं, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फलक, अनंत, जिनम, याशिका, वेनिशा, ध्रुव और मानवी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। तनिष ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि सिया, याशिका, अंश, निकुंज और कुंज ने कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय के सभी विजेता विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें