फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दसवीं के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मांकड़ोला में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम के एसएचओ राजेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन जोगिंदर सिंह सहरावत ने छात्रों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। चेयरमैन व प्रिंसिपल की ओर से मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों को फूल मालाओं, व सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, अभिभावकों ने भी विद्यालय, समस्त अध्यापकों व मैनेजमेंट कमेटी का आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल स्नेह लता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें