फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज शाम पांच बजे से बंद हो जाएगा दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी, वाहनों को केएमपी से यूपी के लिए भेजा जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली में शनिवार की शाम पांच बजे से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। गणतंत्र दिवस की परेड से पहले 25 जनवरी की शाम पांच बजे से 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। वाहनों को केएमपी से यूपी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक विरेन्द्र विज ने कहा कि इस बारे में सभी एसीपी ट्रैफिक व ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। ऐसे वाहनों को मानेसर से पहले ही रोक दिया जाएगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम न लगे और किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्लान तैयार किया गया। इस दौरान ट्रैफिक जवानों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी गश्त पर रहेंगे। डीसीपी ने बताया कि दिल्ली में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद होगा, इस दौरान दिल्ली की सीमा में उन वाहनों को प्रवेश देने के बजाय केएमपी के रास्ते सोनीपत व गाजियाबाद से निकाला जाएगा। उन्हें पलवल के रास्ते फरीदाबाद व आगरा निकाला जाएगा। पचगांव चौक पर वाहनों को रोककर उनका डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें