फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रात 12 बजे से दिल्ली में बड़े वाहनों का प्रवेश होगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गलवार की दोपहर 12 बजे तक यह आदेश लागू रहेगा, केएमपी के रास्ते यातायात होगा डायवर्ट
विज्ञापन

-सुरक्षा को मद्देनजर पुलिस ने लगाए 22 नाके, खुफिया विभाग सतर्क

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज रात 12 बजे से दिल्ली में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक डीसीपी ट्रैफिक का यह आदेश लागू रहेगा। इस दौरान वाहनों को केएमपी के रास्ते डायवर्ट किया गया है। जिन वाहनों को अपने तय स्थान पर जाने के लिए जो भी अन्य मार्ग ठीक लगे उस हिसाब से वह निकलें।
जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को केएमपी व बिलासपुर से पटौदी के रास्ते निकाला जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक ने सभी ट्रैफिक एसीपी व ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र में इस बात पर नजर रखें कि दिल्ली में वाहनों के प्रवेश से जाम की स्थित न बने। साथ ही दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को भी धीरे-धीरे निकाला जाए ।
विज्ञापन



शहर में घूमने से पहले जेब में रख लें पहचान पत्र

कमिश्नरेट की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते 22 नाके लगा रखे हैं। जो रात 12 बजे के बाद से पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे। इसमें शहर के भीतर लगने वाले नाके सोमवार को दिन में भी सक्रिय रहेंगे। पुलिस वाहनों के कागजात के साथ उन पर चलने वालों का पहचान पत्र भी देख सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले जेब में पहचान पत्र अवश्य रखें।

खुफिया विभाग व पुलिस है सतर्क

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर शहर के होटल, गेस्ट हाउस व पीजी की जांच की जा रही है। जहां पर भी अनियमितता मिल रही है। उनके संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ पुलिस नाके और हर थाने की पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


वर्जन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा को लेकर रात्रि चेकिंग के साथ ही पुलिस नाके लगाए गए हैं। आने जाने वाले वाहनों की जांच के साथ होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने वालों पर पुलिस की नजर है। भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश सोमवार की रात बारह बजे से मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

कला रामचन्द्रन पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें