फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गुणवत्ता का रखें ध्यान : निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष समीक्षा बैठक में बोले सुशील सारवान, खुद करेंगे कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन

नंबर गेम - 30 व्यायामशालाएं आयुष विभाग को सौंपी गईं

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को एक विशेष समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जिले में 39 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट का काम पूरा होने और 40 योग एवं व्यायामशालाएं तैयार होने की जानकारी दी गई।

निदेशक सारवान ने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इससे मौके पर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की स्थिति देखी जा सकेगी। बैठक में रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी और प्रदेश के सभी जिलों के जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुड़े। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। जनसंवाद मामलों, ग्रामीण विकास परियोजनाओं और आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त लंबित जनसंवाद मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरुग्राम में विकास कार्यों की प्रगति
गुरुग्राम जिले में ग्रामीण विकास कार्यों में अच्छी प्रगति दर्ज हुई है। फिरनी पर स्ट्रीट लाइट परियोजना के दोनों चरणों में कुल 39 गांवों में कार्य पूरा हो गया है। जिले में 44 योग एवं व्यायामशालाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से 40 पूरी हो चुकी हैं। 30 व्यायामशालाएं आयुष विभाग को सौंपी गई हैं। अटल पुस्तकालयों के विकास का कार्य भी जारी है, जिसके तहत चरण एक में छह और चरण दो के लिए पांच पुस्तकालयों की पहचान हुई है।
विज्ञापन


सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां
बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा और सुशासन सेवा संवाद जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य ग्राम स्तर पर लाभार्थियों की भागीदारी बढ़ाना है। इसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, योग और नशा-मुक्ति जैसी जनभागीदारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें