फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बालगृह में बच्चियों के साथ लिया पारंपरिक लोक गीतों का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित जगन्नाथ आश्रम बालगृह में शनिवार को हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। परिषद की उपाध्यक्ष डाॅ. लवलीन कौर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचीं और बालगृह में रह रही बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।

डाॅ. लवलीन कौर ने कहा कि तीज का पर्व न केवल भारतीय संस्कृति की समृद्धता को दर्शाता है बल्कि यह वर्ष भर के त्योहारों की शृंखला की शुरुआत भी है। यह पर्व नारी शक्ति, प्रकृति और हरियाली के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बालगृह की बच्चियों के साथ पारंपरिक लोक गीतों का आनंद लिया। साथ ही झूला झूलकर बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा की। इस अवसर पर तीज के पारंपरिक व्यंजन भी तैयार किए गए। इसके उपरांत उन्होंने बाल गृह में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने परिषद की उपाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि परिषद के अध्यक्ष व डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें