फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चौक चौराहों पर जलभराव के कारण रेंगते नजर आए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देश के बाद भी कई सेक्टरों में नहीं हुई ड्रेनेज की साफ-सफाई
विज्ञापन

उमस के कारण नागरिक अस्पताल में बढ़े त्वचा रोग के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शुक्रवार देर रात हुई बारिश से मौसम में ठंडक तो हो गई। विभिन्न इलाकों व सेक्टरों में जलभराव होने से शनिवार को सुबह लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर से चौक-चौराहे पर जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई। ऐसे में सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। कई जगह लोग जाम में फंसे रहे। दो मिनट के रास्ते को पार करने में 15 से 20 मिनट लग गए रहे थे।
कीचड़ और सड़कों पर भरे पानी से निकलने में लोगों को दिक्कत हुई। हर साल जलभराव से निजात दिलाने का वादा करने वाले जीएमडीए ने इस बार समाधान का आश्वासन दिया हुआ है। इसके बावजूद सारे वादे कागजों में धरे रह गए। शीतला माता रोड, महावीर चौक, पुलिस लाइन के नजदीक सेक्टर 14 रोड, बसई चौक, सेक्टर नौ रोड, सेक्टर 10 सिटी डिपो के बाहर, सेक्टर 14, 5, 4, राजेंद्र पार्क, कापसहेड़ा बॉर्डर समेत अन्य इलाकों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सेक्टरों में ड्रेनेज की सफाई न होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। हालात यह हो गए कि शुक्रवार देर रात को हुई बारिश का पानी अगले दिन सुबह तक भी नहीं निकल पाया। ओल्ड गुरुग्राम के सेक्टर 14, 15, 5, 4 में यह समस्या अधिक रही।


टूटी सड़कें बनी बाधा
शहर के कई मुख्य सड़कों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले ही कई इलाकों में सड़क का निर्माण किया था लेकिन पहली-दूसरी बारिश में टूटने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। जगह-जगह कीचड़ होने की वजह से दोपहिया वाहन और राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर जलभराव के साथ कीचड़-गंदगी के खिलाफ रोष दिखाया।


दो दिन के लिए यलो अलर्ट, तेज बारिश के आसार
गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद से तापमान में ठंडक महसूस हुई लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी। पिछले दो दिन से तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। मौसम विभाग ने अगले 29 और 30 जुलाई के लिए यलो अलर्ट बताया हुआ है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बताई है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ और तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात 30 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के बाद से शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का उमस के कारण बुरा हाल हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 58 दर्ज किया गया, जो कि काफी साफ हवा की श्रेणी में आता है। वहीं नागरिक अस्पताल में उमस के कारण फंगल इंफेक्शन जैसी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें