फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी... कत्ल और खुदकुशी: गुरुग्राम में इंजीनियर थे दंपती, लाखों की सैलरी; अजय और स्वीटी के बीच होती थी लड़ाई

Tue, 30 Sep 2025 03:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना इलाके में मिलेनियम सिटी-1 में झगड़े के बाद पत्नी की हत्या कर इंजीनियर पति ने खुदकुशी कर ली। दोनों ने तीन साल पहले परिवार वालों की सहमति से शादी की थी। अजय गुरुग्राम की एक इंजीनियरिंग कंपनी में तकनीकी प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में मिलेनियम सिटी-1 में रविवार को झगड़े के बाद पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपने एक दोस्त को वीडियो भेजा था। इस वीडियो में युवक ने आत्महत्या करने के बारे में बताया था। पुलिस दोनों मृतकों के परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के एमएलएन रोड निवासी अजय अग्रहरी और पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने तीन साल पहले परिवार वालों की सहमति से शादी की थी। अजय गुरुग्राम की एक इंजीनियरिंग कंपनी में तकनीकी प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

वहीं, स्वीटी शर्मा भी गुरुग्राम की ही एक कंपनी में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उनका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। अजय ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज से इंजीनियरिंग की डिग्री और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री भी की। 
विज्ञापन

वे दोनों दो साल से मिलेनियम सिटी सोसाइटी के टावर-7 में 13वें फ्लोर पर रह रहे थे। सेक्टर-10 थाने की पुलिस के अनुसार, अजय के दोस्त ने ही पुलिस को बताया कि उसके पास रविवार की शाम को अजय का वीडियो आया था। इसमें अजय ने आत्महत्या की बात कही थी।
 

पत्नी का शव फर्श पर, पति फंदे से लटका मिला
अजय के दोस्त से सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो दोनों के शव एक कमरे में पाए गए। महिला का शव नीचे जमीन पर पड़ा था, जबकि युवक का फंदे से लटका हुआ था। 
 

मौके पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) और फिंगर प्रिंट टीमों को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच और मौके की छानबीन में यह पुष्टि हुई कि पहले स्वीटी का गला दुपट्टे से घोंटा गया था और इसके बाद अजय ने आत्महत्या कर ली। 

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों के परिवार वालों के बयान दर्ज होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। दोनों बीच अक्सर झगड़ा होने की बात सामने आई है।

अजय और स्वीटी के बीच होती थी लड़ाई
सेक्टर-10 थाने की पुलिस के अनुसार, आशंका है कि युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फंदे से खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि पति अजय व पत्नी स्वीटी के बीच अक्सर तकरार और लड़ाई होती थी। 

 
विज्ञापन

वहीं, पड़ोसियों से पता करने पर एक महिला ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने काम से काम रखते थे। ज्यादा किसी से बातचीत भी नहीं करते थे। पुलिस अब झगड़े की असली वजह तलाशने के लिए मृतक अजय के दोस्त और पड़ोसियों से गहन पूछताछ कर रही है। सोमवार को मृतक अजय और स्वीटी के परिवार वाले गुरुग्राम में पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें