निरीक्षण के दौरान पुलिस को कमरे से क्या सबूत या सुसाइड नोट मिला है, इस बारे में पुलिस ने भी कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और दंपती के परिजनों को सूचित कर दिया है।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी अजय कुमार (करीब 35 वर्ष) और पश्चिम बंगाल के आसनमोल निवासी स्वीटी (करीब 34 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ने करीब तीन साल पहले शादी की थी और आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। वे दोनों सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी के टावर-7 के 13वें फ्लोर में दो साल से किराये पर रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि अजय कुमार ने अपने एक दोस्त को वीडियो भेजकर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। दोस्त में इसके बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलने पर जब सेक्टर-10 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।