फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फाइलों का खेल खत्म, अब जमीन पर दिखेगा आधुनिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल बाद 600 बेड के आधुनिक नागरिक अस्पताल को मिली मंजूरी, दो चरणों में होगा निर्माण
विज्ञापन

नंबर गेम - 1,054 करोड़ की लागत से बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर वासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने गुरुग्राम में नए सिविल अस्पताल के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 600 बेड के आधुनिक अस्पताल के निर्माण की मंजूरी दे दी है। 1,054 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है। 2022 में इस अस्पताल की इमारत को तोड़ा गया था और बीते चार वर्षों से इसका निर्माण फाइलों में लटका हुआ था।
सिविल अस्पताल चरणबद्ध तरीके से होगा निर्माण
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह अस्पताल आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा और इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में 400 बेड का एक अत्याधुनिक अस्पताल तैयार किया जाएगा, जो क्षेत्र की तत्काल स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इसके बाद दूसरे चरण में अतिरिक्त 200 बेड की सुविधा जोड़ी जाएगी, जिससे यह अस्पताल कुल 600 बेड वाला एक बड़ा और एक बड़े मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित होगा। पुलिस लाइन्स के पास अत्याधुनिक सिविल अस्पताल बनाया जाएगा, जिससे लाखों लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि निर्माण की जिम्मेदारी एचएसआईआईडीसी को सौंपी गई है और सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जो पूरे निर्माण कार्य की निगरानी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन



नहीं काटने पड़ेंगे अन्य अस्पतालों के चक्कर
सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा और मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली या अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।




इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। इस नए सिविल अस्पताल के निर्माण से गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। -आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री
-
इन सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
नए अस्पताल में 7.73 एकड़ भूमि पर निर्मित 600 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी उन्नत रेडियोलॉजी सुविधाओं के साथ विशेष माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री व मॉलिक्यूलर प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। यहां ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी सहायता, हेमेटोलॉजी, नेबुलाइजेशन और इम्यूनाइजेशन जैसी विशेष सेवाएं उपलब्ध होंगी। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एयर एम्बुलेंस के लिए हेलिपैड की भी व्यवस्था की गई है। यह अस्पताल क्षेत्र के लाखों लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

लोग बोले- अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर
सदर बाजार में नया सिविल अस्पताल शुरू होने से इलाज के लिए शहर के दूसरे हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा। सेक्टर-10 स्थित अस्पताल काफी दूर होने के कारण परेशानी होती थी। -डी डी शर्मा, पूर्व प्रधान, रेल विहार, सेक्टर-56

नए अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। शहर के बीचोंबीच स्थित होने के कारण लोगों को इलाज के लिए आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। -पायल, सेक्रेटरी, रेल विहार, सेक्टर-30
अस्पताल को मंजूरी मिलने में देरी हुई, लेकिन अब उम्मीद है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। काम तेजी से पूरा कराया जाए तो लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। -वीरेंद्र त्यागी, प्रधान, सेक्टर-47
विज्ञापन


गुरुग्राम जैसे तेजी से बढ़ते शहर में बेहतर अस्पतालों की काफी आवश्यकता है। मंजूरी मिलने में लंबा समय लग गया। अब निर्माण कार्य में तेजी लाकर अस्पताल को जल्द पूरा करना जरूरी है । - राजेश गेरा, प्रधान, सूर्य विहार, सेक्टर-21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें