फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तिगांव बाजार में अतिक्रमण से लगता है जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे तक दुकानों को फैलाने और रेहड़-पटरी वालों के कारण समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। क्षेत्र में मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे तक दुकानें फैलाने और लोगों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े कर देने से सड़क संकरी हो गई है। इससे स्कूल के बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं लेकिन अतिक्रमण में कोई खास कमी नहीं आई। बाजार में ठेले, फल-सब्जी विक्रेता और वाहन सड़क तक आ जाते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। स्थिति ये है कि व्यस्त समय में कुछ मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को आधा घंटा या उससे अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार लोगों को समझाने का काम कर रही है। गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। परंतु सड़क से पूरी तरह अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी कई विभागों की होती है। संबंधित विभागों को भी सक्रिय होकर इसमें कदम उठाने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। -राजबीर सिंह, थाना तिगांव प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें