फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Encounter: गुरुग्राम में पांच शूटरों का एनकाउंटर, राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश नाकाम

Wed, 27 Aug 2025 08:12 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया के पांच शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश को नाकाम हो गई है। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया - फोटो : facebookfazilpuriavlog
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या के बाद उनकी हत्या की साजिश रच रहे गैंगस्टरों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एक गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पांच शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया ने रोहित शौकीन की हत्या के बाद अब राहुल फाजिलपुरिया को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और गुरुग्राम पुलिस की आधा दर्जन क्राइम यूनिट्स ने पटौदी रोड के वजीरपुर इलाके में ट्रैप लगाया। जैसे ही बिना नंबर प्लेट की इनोवा गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, उसमें सवार हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें चार बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि पांचवें को भी काबू कर लिया गया।  

एसटीएफ गुरुग्राम के डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शूटरों की पहचान झज्जर के विनोद पहलवान, सोनीपत के पदम उर्फ राजा, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई है। ये सभी विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित सिरधानिया और दीपक नांदल के लिए काम करते हैं। घायल चार बदमाशों को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीटेक छात्रा ने दी जान: आधी रात दोस्त की बर्थडे पार्टी से क्यों लौटी भूमिका?, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें