फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओपीएस बहाली के लिए कर्मचारियों का संकल्प मार्च

विज्ञापन
पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान  ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन
विज्ञापन

नंबर गेम - 7 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। संघर्षरत पेंशन बहाली संघर्ष समिति (पीबीएसएस) हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने रविवार को कमला नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक पुरानी पेंशन बहाली के मांग के लिए संकल्प मार्च निकाला। लघु सचिवालय में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन के माध्यम से 12 मांगें रखी गई हैं। इसमें जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) की कमी सहित अन्य मांग हैं। इस मार्च में शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई सहित अनेक विभागों के कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने भाग लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीबीएसएस के जिला प्रधान डॉ. सुशील कटारिया ने की और मंच संचालन जिला महासचिव बलराज ने किया।

इस मार्च में जींद जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान और झज्जर जिला प्रधान डॉ. मनोज कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह गिल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान सत्यनारायण यादव, हरियाणा प्राथमिक टीचर एसोसिएशन एसोसिएशन के जिला प्रधान अमित भारद्वाज, हरियाणा की प्रदेश मीडिया सचिव पूनम सहराय, ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित मदान, हरियाणा राजकीय अनुसूचित जाति अध्यापक संघ के जिला प्रधान सतपाल, हसला जिला प्रधान सुदीप राठी अन्य वक्ताओं ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन



भविष्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे
पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। कर्मचारियों की स्पष्ट मांग केवल पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली तक सीमित नहीं, बल्कि कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। - विजेंद्र धारीवाल, प्रदेश अध्यक्ष, पीबीएसएस
पुरानी पेंशन केवल पेंशन नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सुख-दुख का सहारा और बुढ़ापे की सुरक्षा है। कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। - पूनम सहराय, नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन
कर्मचारी कई सालों तक सरकार को सेवा देते हैं। कर्मचारियों को नई पेंशन व्यवस्था से मुक्ति दिलाकर पुरानी पेंशन का अधिकार वापस दिलाना समय की आवश्यकता है। - डॉ. सुशील कटारिया जिला प्रधान, पीबीएसएस
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की मांग पिछले आठ वर्षों से की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन से मांग है कि कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए, पुरानी पेंशन की बहाली करनी चाहिए । - बलराज, जिला महासचिव, पीबीएसएस

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान  ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संवाद

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान  ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संवाद

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान  ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संवाद

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान  ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संवाद

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य प्रधान  ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें