फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: एम्मार इंडिया गुरुग्राम में लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 900 करोड़ का करेगी निवेश

Sun, 17 Dec 2023 03:49 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रियल्टी फर्म एम्मार इंडिया अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में लक्जरी आवास परियोजनाएं विकसित करने के लिए अगले चार वर्षों में 900 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दुबई स्थित रियल्टी फर्म एम्मार प्रॉपर्टीज ने गुरुग्राम में सेक्टर 62, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित अपने ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट 'अर्बन ओएसिस' में 424 पहले ही बेच दिए हैं।

विज्ञापन


पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में, एम्मार इंडिया के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने कहा, "हमने लगभग चार साल के अंतराल के बाद एक आवासीय परियोजना शुरू की और बाजार से मिली प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश हैं।"

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सहित सभी प्रमुख शहरों में लक्जरी घरों की मांग अंतिम उपयोगकर्ताओं और निवेशकों दोनों से बहुत मजबूत है। परियोजना लागत के बारे में पूछे जाने पर चक्रवर्ती ने कहा कि जमीन की लागत को छोड़कर यह लगभग 900 करोड़ रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें