अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओमप्रकाश अरोड़ा की अध्यक्षता में महरौली रोड स्थित बिजली निगम के विश्राम गृह में रियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी वसदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में यूनिट प्रधान राजन शर्मा ने बिजली पेंशनर्स सेवा केंद्र की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उनका कहना है कि बिजली पेंशनरों की मांगें पिछले काफी समय से लंबित हैं। कैशलेस चिकित्सा सुविधा का क्रिन्यावयन नहीं हुआ है। बढ़ती आयु के साथ-साथ पेंशनरों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों के काम अटके हुए हैं।
बार-बार आग्रह के बाद भी मेडिकल के चैक एक-एक माह बाद काटे जा रहे हैं। वेतन, मेडिकल आदि भत्तों में वृद्धि नहीं हो रही है। उनका कहना है कि बिजली पेंशनरों की लंबित पड़ी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। बैठक में एसोसिएशन के दलजीत सिंह, मनोहर लाल यादव, देवराज, प्रीत कटारिया, दुर्गा प्रसाद शर्मा, राजेश्वर शर्मा, जेपी माथुर, वेद राम, तथा चंद्रपाल शर्मा आदि शामिल रहे।